आंखों में प्यास और
दिल में एक आस लिये बैठे है
जाने कितने बरसों से
तेरे इंतेज़ार में बैठे है।।
गुजरे पलों की याद है
और उन यादों का साथ है
तेरे आने की उम्मीद में
तुझे देखने की खुशी
की चाह लिए बैठे है।।
उन आंखों की गहराई
बड़ी बड़ी झीलों जैसी भा गई
एक अजीब चमक है उनमें
के पूरी दुनिया को समा गई
पूछा जो हमने आईने से
बता सबसे सुंदर कौन है दुनिया में
तो बोले आईना
श्री जैसे कोई नही है कायनात में
आंखों की क्या बात करते हो
सुंदरता तो दिलसे है
छलकती जो हँसी है होटोकि
उसी के मन की मासूमियत है
शायद कोई जीना सीखा दे
शायद कोई हँसना सीखा दे
श्री तो खुद जीवन है
बहती गंगा निर्मल है
जाने कितनो के होठों की हँसी है
जाने कितनों के आंखों की एक बूंद है
धड़कन की बात करते हो
श्री न जाने कितनों की सांसे है
श्री एक समर्पण है
श्री एक भावना है
श्री एक उम्मीद है
श्री हमारे लिए धर्म है
आज आंखों में प्यास और
दिल में एक आस लिये बैठे है
लगता है
जाने कितने बरसों से
तेरे इंतेज़ार में बैठे है।।
गुजरे पलों की याद है
और उन यादों का साथ है
तेरे आने की उम्मीद में
तुझे देखने की खुशी
की चाह लिए बैठे है।।
No comments:
Post a Comment