ताज्जुब है मुझे मेरे दिल पर जिससे टुटा उसीसे जुड़ने की ख्वाइश रखता है हैरान हूँ इसकी ज़िद पर हर बार टूटके धड़कने का हौसला रखता है
कितने दिन गुजर गए और कितनी शामे ढल गयी न आप दिखाई दिये न आपकी आवाज़ सुनी गयी यूँ तो साथ थे नहीं पर दिल मैं एक कशिश थी ......
अरमान थे .....एक विश्वास था
इन हाथों में एक हाथ रहेगा हमेशा .......
पर न जाने ये क्या हुआ..... वक़्त ने कौनसा मोड़ लिया ..... या .... थोड़े हमसे, तुम बदल गए? न जाने कहाँ ले चले ये वक़्त हमें पर दिल अब कहता है.... यार पीछे मुड़ने की गुस्ताखी न कर ठोकर लगी तो रोने की गुस्ताखी न कर अब तेरा कोई यहाँ काम नहीं तेरे भगवान में अब तेरा राम नहीं ।
इस इंतज़ार के कई पल हम यादों में बसा लेंगे कुछ पल हमने बीताये हमारे खयालों के साथ।
हर ख़याल में शामिल थे आप और इंतज़ार की महफ़िल पे यूँ चढ़ने लगा आपकी बातों का साज़ इन्ही यादों से कभी फुर्सतें रंग लाएगी आपके बीना ये यादों की महफ़िल काम आएगी
अब से फिर हमेशा का सिलसिला होगा शुरू इंतज़ार में जितना करिब थे दूर निकल लेंगे होने के बाद रूबरू
यादों की मेहफिल यूँ ही बनी रहे इंतज़ार का सुरूर यूँ ही सज़ा रहे दुआ करते है खुदा से आपसे मिलने चाह यूँ ही बढ़ती रहे